श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय 12 – भक्ति योग | सच्चे भक्त के गुण और जीवन की अनमोल शिक्षाएँ
Bhakti Yog Sadhana | Mukesh Yogbharti हरि ॐ तत्सत्। जय श्री कृष्ण। जय माँ भगवती । जीवन में कभी-कभी ऐसे समय आते हैं जब हमारे पास सब कुछ होते हुए भी मन शांत नहीं रहता। कभी किसी अपने की कही हुई बात भीतर चुभती रहती है, कभी भविष्य की चिंता परेशान करती है, कभी मेहनत का फल न मिलने से मन टूटता है और कभी हम स्वयं नहीं समझ पाते कि इतनी पूजा-पाठ और ईश्वर को मानने के बाद भी हमारे भीतर क्रोध, चिंता और बेचैनी क्यों बनी हुई है। ऐसे ही प्रश्नों के बीच जब मैं श्रीमद्भगवद्गीता के बारहवें अध्याय “ भक्ति योग ” को देखता हूँ तो मुझे लगता है कि भगवान श्रीकृष्ण यहाँ केवल अर्जुन को ही नहीं समझा रहे, बल्कि हम सभी से बात कर रहे हैं। इस अध्याय में केवल यह नहीं बताया गया कि भगवान की भक्ति कैसे करें। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह बताई गई है कि भक्ति करने वाले मनुष्य का जीवन कैसा होना चाहिए। हम मंदिर जाएँ, दीप जलाएँ, मंत्र-जप करें, भजन सुनें—ये सभी भक्ति के सुंदर माध्यम हैं। लेकिन मेरे मन में एक प्रश्न बार-बार आता है—यदि इतनी पूजा करने के बाद भी किसी के प्रति हमारे मन में घृणा बनी हुई है, छोटी-सी बात पर क्रोध आ ...